Tuesday, September 1, 2026
Homeहरियाणाएंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कानूनगो को 5 लाख रुपए की...

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कानूनगो को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, 20 लाख पहले ले चुका था

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मबीर सिंह को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में निजी व्यक्ति चंद्र सिंह ढांडा की भी संलिप्तता पाई गई जिसके चलते एसीबी अंबाला की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मबीर सिंह द्वारा लैंड रिलीज करने तथा डीमार्केशन से संबंधित पत्र को उपलब्ध करवाने के बदले में 5 लाख की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

इस मामले में आरोपियों द्वारा 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद भी 5 लाख की रिश्वत की मांग और की जा रही थी जिसे लेते हुए कानूनगो कर्मबीर सिंह को एसीबी अंबाला की टीम ने कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular