दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन को लेकर राजधानी में हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की खबर सामने आई है। वहीं, मेट्रो और रेलवे सेवाओं को लेकर भी बड़े बदलावों की जानकारी सामने आ रही है।
खबरों के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली में सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने कहा,7 अक्टूबर 2026 को CJP के को-कन्वीनर सौरभ दास का आवेदन न्यू दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार यह जानकारी दी गई कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CEC की जवाबदेही के लिए एक प्रदर्शन करेंगे। जानकारी में पाया गया कि उक्त सूचना अत्यंत ही अल्प समय में प्राप्त हुई है। जबकि वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार जंतर मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आवेदन कार्यक्रम के निर्धारित तिथि से 10 दिन पूर्व प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। निर्धारित प्रक्रिया का पालन न किए जाने पर वर्तमान में जन सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात नियम की स्थिति को देखते हुए जंतर- मंतर पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि न्यू दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है।


