Monday, October 21, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे...

हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम फिर से बदलने वाला है। शुक्रवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका प्रभाव हरियाणा समेत पंजाब-चंडीगढ़ में दिखाई दे रहा है। इसके असर से आज सुबह हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई और आज शाम से फिर बारिश की संभावना है। वहीं आज रात यानी दो मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। जबकि कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 4 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा मौसम अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हरियाणा के कई जिलों में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और उत्तर प्रदेश में मौसम के बिगड़ने की संभावना देखी जा रही है। जिसके चलते हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, नूंह और पलवल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जताई आंधी चलने की संभावना

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जींद, करनाल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार के बाद आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। बारिश के चलते तापमान में कुछ कमी जरूर हो सकती है, लेकिन इस दौरान मौसम साफ रहेगा।

फरीदाबाद में रहा सबसे अधिक तापमान

हरियाणा में अधिकतम तापमान अभी 25 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में ज्यादा असर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular