Tuesday, April 28, 2026
Homeहरियाणा'ऑपरेशन स्माइल': पुलिस टीम ने 2 बच्चों को किया रेस्क्यू, परिजनों को...

‘ऑपरेशन स्माइल’: पुलिस टीम ने 2 बच्चों को किया रेस्क्यू, परिजनों को सौंपा

हरियाणा पुलिस द्वारा अप्रैल माह में गुमशुदा बच्चों व व्यक्तियों की तलाश के लिए एक महीने का स्पेशल अभियान “ऑपरेशन स्माइल” चलाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में ऑपरेशन ऑपरेशन के तहत लिए गुमशुदा बच्चों की तलाश करने, मजदूरी करने व भीख मांगने वाले बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन की देखरेख ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत जिला पुलिस की टीम द्वारा कारवाई की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 अप्रैल को ऑपरेशन स्माइल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व मे सिपाही सुनील व एसपीओ अमरजीत की टीम ने थाना कृष्णा गेट एरिया से बाल मजदूरी करते 2 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउसलिंग करवाई गई। बच्चों के परिवार को ढूंढकर उनकी भी काउसलिंग की गई तथा बच्चों को माता-पिता के हवाले किया गया। इस मौका पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

RELATED NEWS

Most Popular