Friday, October 2, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पीजीआईएमएस में अब ओपीडी पंजीकरण सुबह साढ़े 8 बजे से

रोहतक पीजीआईएमएस में अब ओपीडी पंजीकरण सुबह साढ़े 8 बजे से

रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक (PGIMS) में गुरुवार से नई समय सारिणी लागू कर दी गई है। निदेशक कार्यालय द्वारा जारी ऑफिस ऑर्डर के अनुसार नया समय 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनसंपर्क विभाग के प्रभारी डॉ. उमेश यादव ने बताया कि सभी विभागों, ओपीडी, ओटी और प्रशासनिक कार्यालयों का समय बदल दिया गया है।

ओपीडी में मरीजों के पंजीकरण का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। 1 बजे तक पंजीकृत सभी मरीजों को देखा जाएगा। चौ. रणबीर सिंह ओपीडी स्थित सैंपल कलेक्शन सेंटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिना रुके चलेगा। निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के जाने से पहले उनके सभी सैंपल ले लिए जाएं। ऑपरेशन थियेटरों का समय सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

RELATED NEWS

Most Popular