Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में पूर्व फौजी से ऑनलाइन ठगी का मामला, NRI भतीजा बनकर...

रोहतक में पूर्व फौजी से ऑनलाइन ठगी का मामला, NRI भतीजा बनकर 4 लाख ठगे

- Advertisment -

संदेह होने के बाद रिश्तेदार भतीजे गौरव से बात की तो इस धोखाधड़ी का पता लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में पूर्व फौजी से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पूर्व फौजी से फोन पर आरोपियों ने कनाडा में बैठा भतीजा बनकर बात की। जिसके बाद विदेश भेजने वाले एजेंट को देने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी कर दी। इससे पहले रिटायर्ड फौजी के खाते में 9.40 लाख रुपए डालने की रसीद भी दी। ताकि कोई संदेह ना हो और ठगी के जाल में फंस जाए। इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवाई गई है।

रोहतक के गांव कुतलाना निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे BSF से रिटायर्ड हैं। उनके वॉट्सऐप पर 23 अगस्त को एक कॉल आई। सामने वाले ने पहले पूछा की पहचाना कौन बोल रहा है। पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने कहा कि उसे आवाज अपने रिश्तेदारी में भतीजे गोविंद जैसी लगी। जो कनाडा में रहता है। जब सेवानिवृत्त फौजी ने उसको गोविंद नाम से कहा तो उसने भी बोला कि वह गोविंद ही बोल रहा है। साथ ही आरोपी ने कहा कि उसे विदेश भेजने वाले एजेंट को 8 लाख रुपए देने हैं। लेकिन वह 15 लाख रुपए मांग रहा है।

अगर वह खुद अपने खाते से रुपए डालेगा तो कम रुपए में नहीं मानेगा। इसलिए उसने रिटायर्ड फौजी सुरेश के खाते में 9 लाख 40 हजार रुपए डालने की बात कही। 9 लाख 40 हजार में से 8 लाख एजेंट को देने के लिए कहा। साथ ही गोविंद ने कहा कि वह बकाया पैसे इंडिया वापस आएगा तो वापस ले लेगा। जिस पर सुरेश भी राजी हो गया और अपना एसबीआई बैंक का अकाउंट की पासबुक दे दी। जिसके बाद सामने वाले ने 9 लाख 40 हजार रुपए बैंक में डालने की रसीद भेजी।

इसके बाद एक फोन आया और उसने खुद को SBI की दिल्ली मेन ब्रांच से बताया। उसने विदेशी कंरसी को भारतीय करंसी में बदलने के लिए 24 अगस्त 3 बजे तक का समय लगने की बात कही। उसके बाद रकम निकाल सकेंगे। वहीं कुछ देर बार दूसरी वॉट्सऐप कॉल आई और उसने खुद को एजेंट बताया। एजेंट ने कहा कि गोविंद ने उसका नंबर दिया है। साथ ही कहा कि उसकी मां का ऑपरेशन होना है, जिसके लिए 4 लाख रुपए मांगे। इसके बाद 4 लाख रुपए उसके खाते में डलवा दिए। संदेह होने के बाद रिश्तेदार भतीजे गौरव से बात की तो इस धोखाधड़ी का पता लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular