Friday, May 17, 2024
Homeदेशहायो मेरे रब्बा, मटन को लेकर हुआ झगड़ा टूट गई शादी

हायो मेरे रब्बा, मटन को लेकर हुआ झगड़ा टूट गई शादी

- Advertisment -
- Advertisment -

अक्सर दहेज, नकदी रुपए या फिर गाड़ी को लेकर शादियां टूट जाती है। बारात वापस चली जाती है लेकिन क्या कभी आपने मटन के लिए शादी को टूटते हुए सुना है क्या ? दूल्हे पक्ष के लोगों ने इसलिए शादी तोड़ दी क्योंकि खाने में परिवार और बारातियों को मटन का बोन मैरो पीस नहीं मिला, जो शादी के मैन्यू में तय किया गया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच ऐसा बवाल हुआ कि शादी ही टूट गई।

ये मामला तेलंगाना का बताया जा रहा है। दूल्हा जगतियाल जिले का रहने वाला था और दुल्हन निजामाबाद की रहने वाली है। दोनों की सगाई नवंबर में दुल्हन के घर पर ही हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष के परिवारों ने परंपरागत तरीके से शादी कराने का फैसला किया। जैसे आम शादियां होती है वैसे ही इस शादी में खाने का मैन्यू भी तय हो गया।  इस खाने के मैन्यू में नॉनवेज आइटम भी थे। तय तारीख पर बारात आई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया और खान-पीना शुरू हुआ। बस यहीं से पूरे फसाद की शुरुआत हुई। जब बारातियों को मटन में बोन मैरो पीस नहीं मिला। बात दूल्हे और उसके परिवार तक पहुंची। दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा और मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने भी घराती और बाराती पक्ष को समझाया, लेकिन मामला नहीं निपटा।

ये भी पढ़ें- जनवरी 2024 हिंदू कैलेंडर, जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहार

दूल्हे के घर वालों का आरोप है कि दुल्हनवालों ने मैन्यू में मटन के साथ बोन मैरो पीस रखने की रजामंदी दी थी, लेकिन उन्हें खाने में वो नहीं मिला। उनका कहना था कि ऐसा करके उनका और बारातियों का अपमान किया गया है। वहीं, दुल्हन के परिवार ने यह तर्क दिया कि भोजन में बोन मैरो मटन को शामिल करने को लेकर बात नहीं हुई थी, इसलिए इसे नहीं परोसा गया। हालांकि, पुलिस के काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। इसके बाद दूल्हे का परिवार शादी तोड़कर वापस लौट गया।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular