Friday, May 3, 2024
Homeदेशमहाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगायें ये भोग, सारे बिगडेंगे काम होंगे...

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगायें ये भोग, सारे बिगडेंगे काम होंगे सफल

- Advertisment -
- Advertisment -

Mahashivratri: इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को मनाया जायेगा। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल, चंदन, गंगाजल अर्पित करते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाये ये भोग

मालपुआ- भगवान शिव को मालपुआ बहुत अधिक प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को मालपुआ जरुर चढ़ाये। शिवजी को चढ़ाने वाले मालपुआ में भांग जरुर चढ़ायें।

ठंडाई- महाशिवरात्रि के दिन भक्त भोलेबाबा को ठंडाई का भोग जरूर लगायें। भगवान को भोग लगाने वाले ठंडाई में भांग मिलाया जाता है, क्योंकि भांग शिवजी को बहुत प्रिय है। ठंडाई का भोग लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

भांग के पकौड़े- महाशिवरात्रि के दिन आप अलग-अलग तरीके से भगवान को भांग चढ़ा सकते हैं। पूजा में भांग की पत्तियां भगवान को अर्पित करने के साथ ही इस दिन सात्विक तरीके से तैयार कर भांग के पकौड़े भी शिवजी को चढ़ा सकते हैं।

हलवा- महाशिवरात्रि पर शिवजी को आप कट्टू, सूजी या फिर आटे के हलवे का भोग लगा सकते हैं। शिवजी को हलवा का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘हरियाणा की पहचान धाकड़ किसान-जवान और पहलवान’: सीएम खट्टर

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular