Friday, September 11, 2026
HomeपंजाबBJP में शामिल होने के लिए आया ऑफर, AAP विधायक ने दर्ज...

BJP में शामिल होने के लिए आया ऑफर, AAP विधायक ने दर्ज कराई FIR

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने दावा किया कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए 5 करोड़ रुपये का ऑफर मिला। यही नहीं उन्हें लोकसभा टिकट की पेशकश भी की गई। ये ऑफर उन्हें फोन पर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना डाबा में की।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर दिया है। छीना लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी MLA हैं। उन्होंने 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में लोक इंसाफ पार्टी के कैंडिडेट जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस को हराया था।

रिपोर्ट के अनुसार, FIR में कहा गया है कि छीना को आप छोड़ने के लिए 5 करोड़ रुपये और भाजपा के बड़े नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कराने की बात कही गई थी। साथ ही उन्हें सांसद का टिकट देने का भी वादा किया गया था। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि छीना की तरफ से फोन नंबर्स भी दिए गए हैं, जो +46 कोड यानी स्वीडन के हैं।

हिना खान के बेस्ट इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक में लगा देंगे चार चांद

छीना ने आरोप लगाए हैं कि इन नंबरों से उन्हें कॉल आए थे। उन्हें पुलिस को यह भी बताया कि कॉल करने वाले का नाम सेवक सिंह है, जो खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहा है। सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वह दिल्ली में होने का दावा कर रहा है।

खास बात है कि आप विधायक की तरफ से ये आरोप ऐसे समय पर लगाए गए हैं, जब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अपनी गिरफ्तारी को लेकर भाजपा को घेर रहे हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular