Saturday, May 18, 2024
Homeटेक्नोलॉजीअब दिहाड़ी मजदूर भी खरीद पायेंगे महंगे स्मार्टफोन

अब दिहाड़ी मजदूर भी खरीद पायेंगे महंगे स्मार्टफोन

- Advertisment -
- Advertisment -

 HMD Easy Pay: दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के लिए एक बार में मोटी रकम देकर महंगा स्मार्टफोन खरीदना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में  HMD Easy Pay स्कीम की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के जरिए दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग भी आसानी से महंगे स्मार्टफोन खरीद पायेंगे।

HMD Easy Pay से EMI पर खरीद पायेंगे फोन 

HMD Easy Pay एक  फाइनेंशियल सर्विस है। इस स्कीम के जरिए स्मार्टफोन खरीदने पर बिना ब्याज के ईएमआई की सुविधा उपलब्ध कराएगी। 6 महीने से 8 महीने की ईएमआई पर आप आसानी से स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। फिलहाल ये सर्विस केवल Nokia स्मार्टफोन के लिए है। इस स्कीम की सहायता से आसान किस्तों पर स्मार्टफोन खरीदा जा सकेगा। इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इस प्रोग्राम के अंतर्गत डिजिटल ऐप्लीकेशन प्रॉसेस, इंस्टैंट अप्रूवल के साथ ही एंड टू एंड सर्विस ऑफर की जाती है। इस स्कीम के जरिए केवल 2 घंटे में इंस्टैंट लोन हासिल किया जा सकेगा। स्कीम के तहत यूजर्स को नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन दिया जाएगा। साथ ही डाउनपेमेंट ऑप्शन के साथ कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इन स्मार्टफोन्स को लिया जा सकता है

इस प्रोग्राम के जरिए नोकिया स्मार्टफोन जैसे Nokia G42 के 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के साथ Nokia C32, Nokia C22 और Nokia C12 Pro को खरीदा जा सकेगा।

इस स्कीम के तहत स्मार्टफोन खरीदने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • स्मार्टफोन के इंस्टैंट लोन के लिए आपके सबसे कम पेपरवर्क की जरूरत करनी होगा। साथ ही सारा पेपरवर्क डिजिटल होगा।
  • लोन के लिए आपको आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और सिबिल स्कोर की जरूरत होगी।
  • इस स्कीम में 6 से 8 महीने की ईएमआई पर स्मार्टफोन खरीद पायेंगे।
  • हालांकि यह स्कीम फीचर फोन के लिए नहीं होगी।
  • वही यदि आप समय पर ईएमआई नहीं भर पायें,तो आपका स्मार्टफोन लॉक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- दीपावली पर जरुर खरीदें झाड़ू घर में होगी धन की वर्षा

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular