Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स लगाने पर होगी FIR,...

रोहतक में अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स लगाने पर होगी FIR, निगम ने जारी किये ये सख्त निर्देश

- Advertisment -

नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह यह आदेश जारी किए। उन्होंने एक और टीम तैयार करने के निर्देश दिए। वे कार्यालय में इन्फोर्समेंट टीम के साथ मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा नियम तोड़ने वालों की लिस्ट बनाकर नोटिस जारी किए जाएं। उनके साथ मेयर मनमोहन गोयल भी मौजूद रहे।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक नगर निगम सरकारी नियमों और शहर को स्वच्छ रखने की पालना करवाने को लेकर सख्त हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों, सरकारी गैर सरकारी भवनों पर होर्डिंग्स, पोस्टर, फ्लैक्स लगाने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन पर न केवल जुर्माना लगाकर सामान जब्त किया जाएगा बल्कि जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह यह आदेश जारी किए। उन्होंने एक और टीम तैयार करने के निर्देश दिए। वे कार्यालय में इन्फोर्समेंट टीम के साथ मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा नियम तोड़ने वालों की लिस्ट बनाकर नोटिस जारी किए जाएं। उनके साथ मेयर मनमोहन गोयल भी मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद आयुक्त जितेंद्र सिंह और मेयर मनमोहन गोयल

नगर निगम ने शहर में अवैध होर्डिंग बैनर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह ने निर्देश जारी कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अवैध तौर पर होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स इत्यादि लगाएं। उन्होंने कहा है कि नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग्स व फ्लेक्स को हटा दिया है। शहर में प्रतिबंधित स्थानों पर अवैध तौर पर लगाए जाने वाले अवैध होर्डिंग्स बैनर को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आयुक्त जितेंद्र सिंह ने कहा कि निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जायेगा, इस दौरान शहर में सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थानों, मार्केट एरिया, पुलों के नीचे, मुख्य मार्गों के साथ लगती दीवारों आदि से सभी होर्डिंगस, फ्लैक्स, पोस्टर आदि लगाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी व हरियाणा प्रीवेन्शन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रोपर्टी एक्ट 1989 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जुर्माना वसूला जायेगा, जिसमें 10,000 रुपये तक के जुर्माने व छह माह की सजा तथा दोनों का प्रावधान है। आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेवारी है, इसलिए गंदगी न फैलायें, शहर में अवैध होर्डिंगस, फ्लैक्स, पोस्टर आदि न लगाएं।

उन्होंने बताया निगम की एक टीम ही शहर एवं मुख्य मार्गो से होर्डिंग, पोस्टर आदि हटवाने का कार्य कर रही थी। इस कार्य के लिए अब शहर में कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ की देख-रेख में दो टीमें कार्य करेंगी और नियमों की अवहेलना करने वालों को नोटिस जारी करेंगी। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, नगर अभियंता वसीम अकरम, अतिक्रमण निरीक्षक गुरदेव सिंहव व टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

आयुक्त जितेंद्र सिंह ने कहा कि निगम और मेयर को शहर से बार बार शिकायतें मिल रही हैं। जिनमें कहा जा रहा है कि कई नामी संस्थान सरकारी भवनों समेत सार्वजनिक जगहों पर अधिक संख्या में पोस्टर, होर्डिंग्स लगवा रहे हैं। इसलिए इन पर कार्रवाई जरूरी है। निगम के अधिकारी इन संस्थानों की लिस्ट बना रहे हैं जिन्हें जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular