Saturday, May 18, 2024
Homeधर्म'नास्त्रेदमस' ने भारत को लेकर की भविष्यवाणी, किंग चार्ल्स पर जो कहा...

‘नास्त्रेदमस’ ने भारत को लेकर की भविष्यवाणी, किंग चार्ल्स पर जो कहा था वह हुआ सच

- Advertisment -

जिंदा नास्त्रेदमस के किए कई दावे सच हुए हैं। इसमें पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना शामिल है। उन्होंने भारत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी।

- Advertisment -

 नई दिल्ली। भविष्य देखने का दावा करने वाले इस शख्स ने भारत को लेकर भी बड़ी बात कही है। इससे पहले उसने कई भविष्यवाणी कीं. जिनमें से एक ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर थी। लोगों का कहना है कि ये सच हो गई है। इस शख्स का नाम एथोस सैलोमे (Athos Salomé) है। वह ब्राजील में रहता है। अपनी भविष्यवाणियों को लेकर उसे जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। उसने कहा था कि किंग चार्ल्स की सेहत ठीक नहीं होने की संभावना है। उन्हें अपनी सेहत का दोगुना ध्यान रखने की जरूरत है।

ये बात सच साबित हुई। किंग चार्ल्स हाल ही में किसी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद खबर आई कि वो कैंसर से पीड़ित हो गए हैं। हालांकि उन्हें किस प्रकार का कैंसर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी गई। ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि किंग जिस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे, वो कैंसर नहीं है। बल्कि कोई और वजह है। वहीं कैंसर के इलाज को लेकर वो सकारात्मक बने हुए हैं।साथ ही वो सार्वजनिक जीवन में जल्द से जल्द लौटने के लिए भी उत्सुक हैं।

सैलोमे के किए कई दावे सच हुए हैं। इसमें पिछले साल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत से लेकर एलन मस्क के ट्विटर को एक्स करना शामिल है। उसने चीन और रूस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। कहा कि दक्षिण चीन सागर में विवाद और किसी बड़े हमले से तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

वहीं उसने भारत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी।दावा किया था कि साल 2024 नें भारत खूब प्रगति करेगा। सैलोमे ने भारत को दुनिया का टाइगर कहा है। इसके अलावा सैलोमे ने प्राकृतिक आपदा और वैश्विक तबाही को लेकर भी चेतावनी दी थी। कहा था कि इससे दुनिया भर तबाही मच सकती है।

नास्त्रेदमस के बारे में

नास्त्रेदमस का पूरा नाम मिशेल डी नास्त्रेदमस है और उनका जन्म 14 दिसंबर, 1503 में फ्रांस के एक गांव में हुआ था। उन्होंने ‘लेस प्रोफेटीज’ नाम की एक किताब लिखी थीं, जिसमें उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं। नास्त्रेदमस अपनी किताब में कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है उन्होंने इसमें ये भी लिखा है कि दुनिया का अंत कब होगा। नास्त्रेदमस भविष्यवक्ता के अलावा एक डॉक्टर, शिक्षक और दार्शनिक भी थे। उन्होंने 3 जुलाई सन् 1566 में दुनिया को अलविदा कहा था।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। गरिमा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular