Monday, May 6, 2024
Homeदेशजानिए कैसे हुआ नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, राहत बचाव कार्य हुआ...

जानिए कैसे हुआ नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, राहत बचाव कार्य हुआ खत्म

- Advertisment -
- Advertisment -

North East Express Train Accident: बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर में बुधवार की रात कामाख्या-बाउंड नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए।

ट्रेन के एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों के अफरातफरी मची हुई है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे रात करीब 9 बजकर 35 मिनट पर बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में अधिकतर शिकार ट्रेन की एसी बोगियां हुई हैं। हादसा ऐसे वक्त में हुआ जब यात्री सो रहे थे।  हादसे में शिकार यात्रियों को खिड़कियों का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।

केंद्रीय मंत्री और बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि ‘मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें। इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है।

https://x.com/PTI_News/status/1712185734772437389?s=20

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को लेकर कहा कि राहत बचाव का कार्य पूरा हो चुका है। यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए ले जाने वाली ट्रेन पहुंच गई। अब हम रूट पर ट्रेन ट्रैफिक की अब बहाली पर ध्यान दे रहे हैं। अपूरणीय क्षति के लिए गहरी संवेदनाएं। पटरी से उतरने के मूल कारण का पता लगाया जाएगा।

ये हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। रेलवे की ओर से हादसे का कारण की जांच जारी है।

 

 

also read: फेस्टिव सीजन में Credit Card से खरीददारी करते वक्त रहें सावधान, वरना बहुत पछतायेंगे

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular