Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित, धुंध ने रोकी वाहनों की...

रोहतक में कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित, धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार, टकराये कई वाहन

- Advertisment -

गोहाना रोड पर जसिया गांव के पास तो कई वाहन जिसमे कार, ट्रक और बस शामिल थे आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि वाहनों के धीरे चलने की वजह से कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में साल के अंतिम सप्ताह में ठंड असर दिखाने लगी है। मंगलवार सुबह छाये कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। हालात यह रहे कि कई जगहों पर दोपहर तक भी कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर अलसुबह जीरो थी वहीँ दोपहर तक 10 से 20 मीटर तक पहुंच गई। कोहरा देख जहां किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे तो वहीं आमजन खास वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे की वजह से टकराई गाड़ियां
जसिया गांव के पास टकराये कई वाहन

ठंड बढ़ने के साथ ही घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। मंगलवार को धुंध के कारण वाहन रेंग कर चले। चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध से दृश्यता भी कम रही, वहीं वाहन धीमी गति में डिपर व लाइट जलाकर चलते दिखे। गोहाना रोड पर जसिया गांव के पास तो कई वाहन जिसमे कार, ट्रक और बस शामिल थे आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि वाहनों के धीरे चलने की वजह से कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ।

27 दिसंबर तक रहेंगे ऐसे हालात

आपको बता दें पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी के चलते मौसम में बदलाव के साथ धुंध भी बढ़ रही है। वहीं आगामी दिनों की बात करें तो ठंड बढ़ने की संभावना है। जिससे तापमान भी गिर सकता है। लोगों को धुंध का सामना भी करना पड़ेगा।27 दिसंबर तक डेंस टू वैरी डेंस फॉग का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रोहतक में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। हरियाणा के कुछ जिलों में आज बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर यानी आज से बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

प्रदेश में जीटी बैल्ट के जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से साढ़े 7 बजे से साढ़े 10 बजे तक के लिए घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर तक रही। मौसम विभाग का कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी है। सीजन में पहली बार कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चार बार नाउकास्ट जारी किया। पहला नाउकास्ट रात 11.57 पर, दूसरा तड़के सुबह 2.56 एएम पर, तीसरा 5.47 और चौथा 7.33 एएम पर जारी हुआ।

यहां कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 31 शहरों के लोगों को खासकर अलर्ट किया है, क्योंकि यहां पर घना से घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इनमें सोहना, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, बेरीखास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, राडौर, गोहाना, इसराना, सफीदों, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, नारायणगढ़ शामिल हैं।

ये शहर यलो अलर्ट पर रहेंगे

इसके अलावा तावड़ू, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादरुगढ़, बेरीखास, सांपला, रोहतक, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद , नाथ़ूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, फरीदाबाद, राडौर, मेहम, गोहाना, जुलाना, सफीदों, जींद, असंध, कैथल, नरवाना, नसरसा, टोहाना, कलायत, रतनिया, डबवाली, गुहला, अंबाला, बराडा , जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। यहां के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

धुंध में इन बातों का रखें ख्याल

वाहन चालकों को लेन बदलने या क्रॉस करने से बचना चाहिए। विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें। साथ ही, घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने का इंतजार करें। वाहनों को मुख्य सड़क पर पार्क नहीं करना चाहिए।

फसलों के लिए फायदेमंद

धुंध को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि धुंध से फसलों की बढवार तेज होगी। पिछले तीन-चार दिनों से ही धुंध ने दस्तक दी है। जिसके चलते किसानों ने भी राहत की सांस ली। क्योंकि धुंध पड़ेगी तो फसलों में सिंचाई कम करनी होगी। वहीं अच्छी पैदावार के लिए भी धुंध को अच्छा माना जाता है। इधर, धुंध के कारण वाहन भी रेंगते नजर आए। नए साल की शुरुआत भी ठंड व धुंध के साथ होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular