Monday, October 13, 2025
Homeमध्य प्रदेशMP News, जल संसाधन मंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की...

MP News, जल संसाधन मंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

MP News, जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश की जनता को दिए शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि इस महान अवसर पर हम अपने अमर शहीदों को दिल से याद करें, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेज गति से विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश की सिंचाई क्षमता जो वर्ष 2003 में 7.5 लाख हेक्टेयर थी, वह आज बढ़कर 50 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है।

इसे वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर तक किए जाने का लक्ष्य है। हम इस लक्ष्य को पूरा करने कृत संकल्पित हैं।

आज के पावन दिन पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने अमर शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और देश की स्वतंत्रता , अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए प्रदेश के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे। भारत माता की जय।

RELATED NEWS

Most Popular