Wednesday, September 18, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन

MP News, औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने एवं उद्योगों में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को उज्जैन के नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज (वस्त्र उद्योग) का भ्रमण किया। उन्होंने यहां लगभग 1000 से अधिक महिलाओं द्वारा किए जा रहे वस्त्र निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यरत महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उनके कार्य की सराहना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मशीन भी चलाई। उद्योग में कार्यरत लगभग 1000 से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वस्त्र तैयार कर रही महिला कारीगरों से वेतन और घर-परिवार के बारे में चर्चा की। महिला कारीगरों ने बताया कि रोजगार मिलने से संतुष्ट हैं। अब घर-परिवार चलाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो रही है और हम आत्मनिर्भर हुए हैं।

सीएम मान ने उठाया अहम कदम, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का किया गठन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेस्ट लाइफ स्टाइल कार्यालय में अधिकारियों के साथ उज्जैन में औद्योगिक विकास की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के इच्छुक देश के प्रमुख उद्योगपतियों से प्राप्त प्रस्तावों में निवेश के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी आईटी पार्क स्थापित किया जाए जिससे मालवा के आईटी इंजीनियर को रोजगार प्राप्त हो सकेगा और उज्जैन स्टार्ट-अप का हब बन सके। उन्होंने जल्द आईटी पार्क के लिए भूमि आवंटन किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular