Sunday, September 22, 2024
Homeमध्य प्रदेशMP News, "आचार्य विद्यासागर मेडिकल कॉलेज" होगा सागर मेडिकल कॉलेज का नाम

MP News, “आचार्य विद्यासागर मेडिकल कॉलेज” होगा सागर मेडिकल कॉलेज का नाम

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सागर मेडिकल कॉलेज का नाम अब “आचार्य विद्यासागर मेडिकल कॉलेज” होगा। उन्होंने जैन धर्माम्बलम्बियों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी मुख्यमंत्री निवास में आयोजित क्षमावाणी महोत्सव के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सरकार जैन मुनियों को उनके विहार के दौरान भवन की आवश्यकता पर नि:शुल्क भवन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

डॉ. यादव ने जैन धर्म और संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का जिक्र करते हुए कहा, “उज्जैन जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।” उन्होंने अगले महीने नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर उन्हें जैन समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि “कोई भी देश तब ही उन्नति करता है जब वह अपनी संस्कृति का प्रभाव फैलाता है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की भूमिका को भी सराहा, विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के बीच शांति का संदेश देने के संदर्भ में।

पंजाब, संगरूर जिले का तूरी गांव सर्वसम्मति से सरपंच चुनने की मिसाल बना

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई है और सभी संभागों में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, गाय पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जाएंगी।

सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा, “क्षमा की भावना रखना बड़ी बात है।” उन्होंने जैन समाज की देश और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जैन दर्शन को बढ़ावा देने के लिए पहल की है, जिससे हमारी संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह कार्यक्रम काफी समय बाद आयोजित हुआ है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular