Saturday, August 29, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP News, मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल

MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में नईदुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, समाज सेवा सहित अन्य विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को मालवा गौरव सम्मान से अलंकृत किया।

MP News, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

उन्होंने कहा कि नईदुनिया ने समाचार जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। सम्मान के लिए जिन प्रतिभाओं का चयन किया गया है वे उसके हक़दार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर आवेश ख़ान, एडवांस होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित जन-प्रतिनिधि एवं समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular