Friday, August 14, 2026
Homeवायरल खबरmillionaire girl : नोटों के बंडल के साथ दिखी हसीना, वीडियो देखकर...

millionaire girl : नोटों के बंडल के साथ दिखी हसीना, वीडियो देखकर लोग मांगने लगे भीख

millionaire girl : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार एक वीडियो ने अलग ही चर्चा छेड़ दी है। इस वीडियो में अनास्तासिया बालवानोविच (Anastasiia Balvanovich) नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ढेर सारे नोटों की गड्डियों के साथ नजर आ रही हैं। उनकी यह वीडियो इंस्टाग्राम पर धूम मचा रही है।

millionaire girl कौन हैं अनास्तासिया बालवानोविच?

अनास्तासिया अमेरिका के लॉस एंजिलिस की रहने वाली हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह खुद को आर्टिस्ट बताती हैं। इस बीच, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुले छत पर नोटों की गड्डियों के साथ पोज देते हुए नजर आईं।

millionaire girl वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में अनास्तासिया ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। टेबल पर नोटों की गड्डियां रखी हुई हैं, और तेज हवा के कारण कुछ नोट जमीन पर भी बिखरे हुए हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इन पैसों की उन्हें कोई खास कद्र नहीं।

क्या यह सब असली है?

हालांकि, यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया हो सकता है। हो सकता है, यह नकली नोट हों। लेकिन अनास्तासिया का अंदाज और उनके बैकग्राउंड ने दर्शकों को इस वीडियो पर चर्चा करने के लिए मजबूर कर दिया है।

लोग कर रहे हैं अजीबोगरीब कमेंट्स

वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। इनमें से कई लोग मजाकिया अंदाज में पैसे मांगते दिखे। कुछ ने अपना बैंक अकाउंट नंबर तक शेयर कर दिया। नेपाल, भारत, तंजानिया और अर्जेंटीना जैसे देशों से लोग मदद की अपील कर रहे हैं।

क्या कह रहे हैं लोग?

तंजानिया से एवा कीहोंगो: “कृपया मेरी मदद करें। आप हमारे पहले मददगार बनें।”

भारत से देबेन बारिक: “मैं भारत से हूं। मेरी भी मदद कर दो।”

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular