Saturday, August 8, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU ने दी हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत, मर्सी चांस आवेदन की...

MDU ने दी हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत, मर्सी चांस आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) ने हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए मर्सी चांस के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी है। पहले निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थी अब अतिरिक्त समय का लाभ उठा सकेंगे। इस फैसले से उन छात्रों को सबसे अधिक फायदा होगा, जिनकी डिग्री किसी कारणवश अधूरी रह गई थी।

मर्सी चांस के तहत विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देकर अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। साथ ही उन्हें अपने अंकों में सुधार (इम्प्रूवमेंट) का अवसर भी मिलेगा। हालांकि बीएड पाठ्यक्रम में अंक सुधार की सुविधा लागू नहीं होगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि वर्ष 2001 के बाद पंजीकृत विद्यार्थी मर्सी चांस योजना का लाभ उठा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर कुलपति द्वारा गठित समिति पुराने मामलों पर भी विचार करेगी।

उन्होंने बताया कि मर्सी चांस के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 7 जुलाई तक ऑनलाइन जारी रहेगी, जबकि परीक्षाएं अगस्त 2026 में विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी एमडीयू वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular