Friday, November 6, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा सरकार ने 1149 सदस्यीय राज्य आपदा मोचन का किया गठन

हरियाणा सरकार ने 1149 सदस्यीय राज्य आपदा मोचन का किया गठन

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से 1,149 सदस्यीय राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) का गठन किया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत औपचारिक अधिसूचना जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, आपातकालीन स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं से निपटने के लिए राज्य की संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना है। नवगठित राज्य आपदा मोचन बल प्रदेशभर में बचाव, राहत, सुरक्षित निकासी और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बल के गठन से आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

RELATED NEWS

Most Popular