Wednesday, August 19, 2026
Homeहरियाणारोहतकएमडीयू ने परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन, नई डेटशीट जारी

एमडीयू ने परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन, नई डेटशीट जारी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की बीटेक परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन करते हुए नई डेटशीट जारी की है। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि कुछ विषयों की परीक्षाएं तिथि टकराव और संशोधन के कारण पुनर्निर्धारित की गई हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बीटेक छठे सेमेस्टर (जी स्कीम) में पावर सिस्टम प्रोटेक्शन (ईई) तथा प्रिंसिपल्स ऑफ रोबोटिक्स (रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की परीक्षा, जो पहले 19 व 21 मई को प्रस्तावित थी, अब 26 जून, 2026 को आयोजित होगी। वहीं कन्वेंशनल एंड रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज की परीक्षा, जो 11 जून को होनी थी, अब 27 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार बीटेक आठवें सेमेस्टर (जी स्कीम) में सिमुलेशन एंड मॉडलिंग विषय की परीक्षा 22 मई के स्थान पर 23 जून, 2026 को ली जाएगी, जबकि नॉन कन्वेंशनल एनर्जी रिसोर्सेज यूटिलाइजेशन विषय की परीक्षा 29 मई की बजाय 23 जून, 2026 को आयोजित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित ही रहेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular