Thursday, August 20, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU की यूजी और पीजी परीक्षाएं 25 मई से शुरू, डेटशीट जारी

MDU की यूजी और पीजी परीक्षाएं 25 मई से शुरू, डेटशीट जारी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) ने मई-2026 सत्र की विभिन्न स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 25 मई से प्रारंभ होंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो राहुल ऋषि ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित सभी यूजी पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित, री-अपीयर और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 25 मई से शुरू होंगी। इसके साथ ही दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों- एमए, एमएससी और एमकॉम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की नियमित, री-अपीयर और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं भी 25 मई से आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular