Thursday, August 20, 2026
Homeहरियाणारोहतकयुवक के अपहरण का मामला : रोहतक पुलिस वारदात में शामिल 5...

युवक के अपहरण का मामला : रोहतक पुलिस वारदात में शामिल 5 आरोपी किए गिरफ्तार

Rohtak News : रोहतक पुलिस की टीम ने जिन्दराण मोड के पास युवकों द्वारा पिस्तौल के बल पर कलानौर निवासी मोनू का अपहरण कर मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने मेंसफलता प्राप्त की है। आरोपियों को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 16 मई को कलानौर निवासी मोनू की शिकायत के आधार पर थाना कलानौर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मोनू जिंदराणा मोड के पास स्थित कैंटीन में बैठा था। तभी मोनू के पास मोखरा निवासी सागर का कॉल आया जिसने मिलने बारे बात कही। मोनू ने सागर को मिलने के लिए अपने पास बुला लिया। सागर अपने अन्य दो दोस्तों के साथ 2 गाड़ियों में सवार होकर आया और मोनू को पिस्तौल के बल पर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। युवक मोनू को बहुअकबरपुर के पास ले गए जंहा पर लाठी -डंडों से मोनू के साथ मारपीट की व नग्न अवस्था मे मोनू का वीडियो बनाया। मोनू के साथ मारपीट कर मोनू को गाड़ी में बैठाकर कलानौर मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गए।

मामले की जांच स.उप.नि दिनबन्धु द्वारा अमल में लाई गई।  जांच के दौरान आरोपी कर्मबीर पुत्र देवव्रत निवासी निगाना, सचिन उर्फ चीनू पुत्र रणधीर निवासी हांसी, जगपाल पुत्र धर्मपाल निवासी जिला भिवानी, पंकज पुत्र औमदत निवासी बलियाली जिला भिवानी व बलजीत पुत्र महाबीर निवासी गांव मोखरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त 2 हथियार व 2 गाड़ियों को बरामद किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular