Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में लगातार फरार हो रही विवाहित महिलाएं, एक माह में 7...

रोहतक में लगातार फरार हो रही विवाहित महिलाएं, एक माह में 7 मामले आये सामने

- Advertisment -

लाखनमाजरा के एक गांव से एक विवाहित महिला कैश और गहने लेकर फरार हो गई। जाते समय वह साथ में बेटे को भी ले गई। महिला की शादी को 10 साल हो चुके थे और वह पहले भी घर छोड़कर जाती रहती थी।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में लगातार विवाहित महिलाये घर छोड़कर फरार हो रही हैं। एक माह में 7 से अधिक मामले सामने आये हैं। अधिकतर महिलाये छोटे बच्चों की माँ हैं। या तो वे बच्चों को साथ लेकर भाग रही हैं या फिर गहने और कैश समेट कर जाते हुए बच्चों की परवाह भी नहीं कर रही। कल फिर एक बच्चे की मां घर छोड़कर फरार हो गई। वह अपने साथ 10 हजार रुपए व गहने तो ले ही गई साथ ही अपने 3 साल के बेटे को भी ले गई। जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी।

रोहतक के लाखनमाजरा थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2 अप्रैल 2013 को जींद निवासी करीब 29 वर्षीय महिला के साथ हुई थी। उनका एक बेटा है, जिसकी उम्र करीब 3 साल है। उसकी पत्नी शाम को करीब साढ़े 7 बजे घर से बिना बताएं कहीं पर चली गई। 3 वर्षीय बेटे को भी अपने साथ ले गई। वह घर से 10 हजार रुपए व अपने गहने आदि सामान भी लेकर गई है। पीड़ित ने अपने स्तर पर पत्नी व बेटे को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई भी सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला व बच्चे की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी लड़ाई-झगड़ा करके घर से चली जाती थी, लेकिन उसके बाद वह मायके में मिल जाती थी। अबकी बार उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर पत्नी व बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई।

आपको बता दें रोहतक की एक कलोनी से बुधवार को भी एक महिला कैश और गहनों सहित फरार हो गई थी। वह भी जाते समय अपनी 4 वर्षीय बेटी को साथ ले गई थी। उसके पति ने बताया था कि उनके विवाह को 6 साल हो चुके हैं और महिला यूपी की रहने वाली थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular