Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में 'मन की बात' का 100वां एपिसोड 9630 जगहों पर सुना...

हरियाणा में ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड 9630 जगहों पर सुना जाएगा, बीजेपी ने की खास तैयारियां

- Advertisment -
- Advertisment -

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर हरियाणा बीजेपी ने कई खास इंतजाम किए हैं। 100वें एपिसोड को यादगार और सफल बनाने के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है। भाजपा हरियाणा में 30 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगी और लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी सुनने के लिए आमंत्रित करेंगी।

हरियाणा भाजपा राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके लिए पार्टी ने 9 लाख लोगों को आंमत्रण भी भेज दिया है। प्रत्येक विधानसभा के 100 स्थानों पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। कुल मिलाकर 9630 स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा।

प्रदेश भाजपा प्रमुख ओपी धनखड़ ने कहा कि हरियाणा भाजपा ने अपने कार्यक्रमों में नौ लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का पूरा देश और दुनिया भर में लाखों लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शैक्षिक और सामाजिक संगठन भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जहां लोग शो के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए इकट्ठा होंगे। धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और वह रोहतक में एक संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular