Tuesday, September 29, 2026
Homeबिहारहैरान करने वाला मामला: पुरूष टीचर हुआ प्रेग्नेंट! बच्चे को दिया जन्म,...

हैरान करने वाला मामला: पुरूष टीचर हुआ प्रेग्नेंट! बच्चे को दिया जन्म, मैटरनिटी लीव भी मिली

बिहार से चौंकाने और अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षा विभाग ने एक पुरुष BPSC शिक्षक को प्रेग्नेंट बना दिया और मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) भी दे दी। खबर सामने आने के बाद अब बिहार शिक्षा विभाग और टीचरों का मजाक उड़ रहा है।

विभाग के पोर्टल पर दी गई लीव

बिहार में शिक्षा विभाग हमेशा सूर्खियों में रहा है। विभाग में कभी हाजिरी को लेकर तो कभी अवकाश को लेकर बड़ा कांड हो जाता है। इस बार चूक से विभाग ने पुरुष शिक्षक को महिला के लिए आरक्षित अवकाश दे दिया। दरअसल ये मामला हाजीपुर महुआ प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय हसनपुर ओसती का है। यहां पर तैनात बीपीएससी से चयनित टीचर जितेंद्र कुमार सिंह को शिक्षा विभाग की तरफ से गर्भवती घोषित कर दिया गया और बकायादा शिक्षा विभाग के पोर्टल ई शिक्षा कोष पर मैटरनिटी लीव दे दी गई।

लीव के बाद स्कूल लौटा शिक्षक

शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार वो शिक्षक प्रेग्नेंट है और छुट्टी पर हैं। वहीं, बच्चे को जन्म देने के बाद गुरुजी लौटे दोबारा स्कूल लौट आए हैं। यहां गौर करने वाली बात ये है कि मैटरनिटी लीव सिर्फ और सिर्फ महिला टीचर के लिए होती है, जो बच्चों को जन्म देने वाली होती है उसे समय विभाग की तरफ से मैटरनिटी लीव दिया जाता है, लेकिन हाजीपुर में तो मामला ही पलट गया है। पुरुष टीचर को भी मैटरनिटी लीव दी गई है।

शिक्षा विभाग ने मानी गलती

हालांकि इस मामले में प्रखंड शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी ने विभाग की गलती कबूल करते हुए यह बात कहा है कि गड़बड़ी से पोर्टल पर इस तरीके का हुआ है। पुरुष टीचर को इस तरीके की छुट्टी नहीं दी जाती. इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा।

RELATED NEWS

Most Popular