Saturday, May 18, 2024
Homeदेशगुरुग्राम में बड़ा हादसा : श्मशान घाट की दीवार गिरने से 2...

गुरुग्राम में बड़ा हादसा : श्मशान घाट की दीवार गिरने से 2 बच्चियों समेत 5 की मौत

- Advertisment -
- Advertisment -

Gurugram Accident : हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा हो गया। श्मशान घाट की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं कुछ लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा हादसा पास में लगेे सीसीटीवी मेें कैद हो गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम की है। अर्जुन नगर गली नंबर 8 में हुई है। यहां पर श्मशान घाट की दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ गली में बैठे लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान देवी दयाल (72 साल), कृष्ण कुमार (52 साल), मनोज (35 साल) और मासूम बच्ची खुशबू (10 साल) और तान्या (11साल) की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

वहीं इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग दीवार के साथ गली में कुर्सियों पर बैठे हैं और अचानक से दीवार गिर गई और वो नीचे दब गए। कुछ लोग बाल-बाल बच गए।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular