Friday, May 3, 2024
HomeहरियाणासोनीपतKGP टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, कंटेनर ने खड़ी बस को ठोका,...

KGP टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, कंटेनर ने खड़ी बस को ठोका, 2 युवकों की मौत, 6 सवारियां घायल

- Advertisment -
- Advertisment -

सोनीपत। हरियाणा के KGP टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा सामने आया है। सोनीपत में मंगलवार को कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 यात्रियों को चोटें लगी हैं। सूचना के बाद थाना कुंडली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद दोनों मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल भेजा गया। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद इनका पोस्टमॉर्टम होगा।

जानकारी अनुसार केजीपी के रास्ते एक प्राइवेट बस मंगलवार को सवारी लेकर बिहार जा रही थी। बस में अधिकतर बिहार के पूर्णिया के रहने वाले मजदूर सवार थे। बस सुबह सोनीपत में केजीपी पर चढ़ी। इसके बाद बस को टोल प्लाजा के पास रोका गया। इस दौरान कुछ मजदूर लघु शंका के लिए चले गए।

बताते हैं कि इसी दौरान खड़ी बस को एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पूर्णिया बिहार निवासी परमानंद व पवन की मौत हो गई। 6 अन्य सवारियां घायल हुई है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है’। हादसे के बाद कंटेनर का आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना कुंडली से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों की छानबीन की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular