Tuesday, September 22, 2026
Homeहरियाणारोहतकएमडीयू की पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 14 जुलाई से

एमडीयू की पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 14 जुलाई से

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharshi Dayanand University Rohtak) में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों (पीजी प्रोग्राम्स) में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।
विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक विश्वविद्यालय को 14, 446 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एम.टेक तथा एम. फार्मेसी पाठ्यक्रमों की छोडक़र बाकी सभी पाठ्यक्रम की आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक थी।
विश्वविद्यालय की पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। मेरिट लिस्ट 26 जुलाई को जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया संबंधित सभी विवरण एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular