Friday, July 31, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU की बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 अगस्त से

MDU की बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 अगस्त से

रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने बी.एड. प्रथम वर्ष (रेगुलर एवं री-अपीयर) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक संबंधित महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित महाविद्यालय निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं संपन्न कराएं तथा परीक्षार्थी समय पर पहुंचकर विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

एम.कॉम व बीए के कुछ पेपरों की परीक्षा तिथि में बदलाव

वहीं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने अगस्त-2026 में आयोजित होने वाली एम.कॉम (सीडीओई, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड) द्वितीय सेमेस्टर तथा बीए (डीडीई एवं अतिरिक्त) प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के कुछ पेपरों की तिथियों में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में टकराव एवं आवश्यक संशोधन के चलते नई तिथियां जारी की हैं।
संशोधित शेड्यूल के अनुसार एम.कॉम द्वितीय सेमेस्टर का ‘मार्केटिंग ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज’ (पेपर कोड COM202DS03) तथा बीए प्रथम वर्ष का ‘हिस्ट्री ऑफ इंडिया (1526 से पूर्व)’ विषय का प्रश्नपत्र अब 13 अगस्त 2026 को आयोजित होगा। पहले एम.कॉम की परीक्षा 3 अगस्त तथा बीए की परीक्षा 10 अगस्त को प्रस्तावित थी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है, जबकि परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र पूर्व निर्धारित अनुसार ही रहेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular