Saturday, May 4, 2024
Homeपंजाबलुधियाना, गाना बजाने को लेकर शादी में चली गोली, एक घायल

लुधियाना, गाना बजाने को लेकर शादी में चली गोली, एक घायल

- Advertisment -
- Advertisment -

लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित एले ग्रीन रिजॉर्ट में शादी समारोह में अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इस गोलीबारी से एक युवक भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद युवक ने बताया कि गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बरात में शामिल एक शख्स ने 3 गोलियां चला दीं, जिसमें से एक गोली युवक को लगी। गोली लगने से युवक घायल हो गया. जिसे लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने बताया कि शख्स को गोली मारी गई है। उस युवक का नाम गुरसेवक सिंह है और वह लुधियाना के छप्पर का रहने वाला है, जिसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। एसीपी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में वजह गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट बताई जा रही है।

कभी कम नहीं होगा प्लेटलेट्स काउंट, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

पुलिस ने कहा कि हमने 5 से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। एसीपी ने यह भी अपील की कि महलों में शादी समारोह का सीजन चल रहा है इसलिए होटल मालिकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति होटल के अंदर हथियार नहीं ले जा सके। इस घटना के बाद सभी रिश्तेदार महल छोड़कर चले गए, महल ने पत्रकारों को अंदर आने की इजाजत नहीं दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular