Monday, July 27, 2026
Homeखेल जगतलोकसभा चुनाव : ऑलराउंडर क्रिकेटर शहबाज अहमद ब्रांड एंबेसडर बने

लोकसभा चुनाव : ऑलराउंडर क्रिकेटर शहबाज अहमद ब्रांड एंबेसडर बने

नूंह। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे एवं हाल में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर खिलाड़ी शहबाज अहमद को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

शहबाज अहमद ने हिंदी तथा ठेठ मेवाती भाषा में जिले के मतदाताओं से पिछले चुनाव के मुकाबले मत प्रतिशत बढ़ाने की अपील की है।

क्रिकेटर शहबाज अहमद ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। उन्होंने अपील की है कि 25 मई को मतदान जरूर करें और लोकतांत्रिक तरीके से अपने वोट का प्रयोग करें और देश के निर्माण में सहयोग करें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular