Sunday, April 28, 2024
Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र पुलिस ने 4 भगोड़ों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने 4 भगोड़ों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

कुरुक्षेत्र पुलिस ने अलग-अलग मामलों के 4 भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना झांसा की टीम ने राजेश कुमार पुत्र फ़क़ीर चन्द वासी अजराना कला, थाना बाबैन की टीम ने देसराज पुत्र बनवारी वासी बेरथला तथा थाना लाडवा की टीम ने अंकुश गोयल पुत्र रोशन लाल वासी लाडवा व अनिल कुमार पुत्र प्रीतम सिंह वासी इंद्रा कालोनी बाबैन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार पुत्र फ़क़ीर चन्द वासी अजराना कला को वर्ष 2022 के लेनदेन मामले में शेर सिंह जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत ने  14 जुलाई 2023 को भगोड़ा घोषित किया था । 22 मार्च 2024 को थाना झांसा के सहायक उप निरीक्षक कश्मीरी लाल, सुरेन्द्र व हवलदार ऋषिपाल की टीम ने भगोड़े आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिय। अदालत के आदेश से आरोपी को  जेल भेज दिया गया।

वहीं देसराज पुत्र बनवारी वासी बेरथला कुरुक्षेत्र को वर्ष 2021 के लेनदेन मामले में शेर सिंह जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत ने 23 अगस्त 2022 को भगोड़ा घोषित किया था।  22 मार्च 2024 को थाना बाबैन के उप निरीक्षक रामदिया की टीम ने भगोड़े आरोपी देसराज को गिरफ्तार कर लिया।

 एक अन्य मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अंकुश गोयल पुत्र रोशन लाल वासी लाडवा कुरुक्षेत्र को वर्ष 2021के सट्टे खाईवाली मामले में  हरीश सभ्रवाल जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत ने 7 अक्टूबर 2023 को भगोड़ा घोषित किया था। 22 मार्च 2024 को थाना लाडवा के उप निरीक्षक रामपाल व मोहनलाल की टीम ने भगोड़े आरोपी अंकुश गोयल को गिरफ्तार कर लिया लिय ।

एक अन्य मामले में आरोपी अनिल कुमार पुत्र प्रीतम सिंह वासी इंद्रा कालोनी बाबैन को वर्ष 2021 के लेनदेन मामले में  शेर सिंह जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत ने 16 अगस्त 2023 को भगोड़ा घोषित किया था। 22 मार्च 2024 को थाना लाडवा के उप निरीक्षक मूलचंद व हवलदार सूरजपाल की टीम ने आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular