Monday, May 6, 2024
Homeदुनियाजानिए कौन हैं एलिसा कार्सन जो मंगल ग्रह पर जाने वाली बनेगीं...

जानिए कौन हैं एलिसा कार्सन जो मंगल ग्रह पर जाने वाली बनेगीं पहली इंसान

- Advertisment -
- Advertisment -

Alyssa Carson : कई बड़ी सफलताओं के बाद अब नासा मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Mangal Grah : मंगल ग्रह पर तीन बड़े भूकंप, नासा के इनसाइट लैंडर को डेढ़  घंटे तक लगे झटके - divya himachal

इसके लिए नासा ने एलिसा कार्सन की महिला को चुना है, जिसे मंगल ग्रह पर भेजा जायेगा। एलिसा कार्सन ऐसी पहली इंसान बनने वाली हैं जो मंगल ग्रह पर जायेंगी।

Meet the Worlds Youngest Astronaut-in-Training: Alyssa Carson | दुनिया की  सबसे युवा महिला अंतरिक्ष यात्री 2030 में उतरेगी मंगल पर | Patrika News

10 मार्च 2001 को एलिसा कार्सन का जन्म हैमंड, लुइसियाना में हुआ था। बचपन में ही एलिसा को उनके पिता अंतरिक्ष और ग्रहों की कहानियां सुनाते थे। बचपन से ही एलिसा की दुनिया धरती में कम अंतरिक्ष में ज्यादा थी। उनके कमरे के डिजाइन से लेकर बेडशीट और दीवारें तक सब अंतरिक्ष के जैसे डिजाइन की तरह डिजाइन की गई थी। अभी तक एलिसा ने कई अंतरिक्ष कैंप में हिस्सा लिया है।

Who is Alyssa Carson, the girl chosen by NASA to be the first person to go  to Mars?

7 साल की उम्र में एलिसा कार्सन ने हंट्सविले, अलबामा में अपने पहले स्पेस कैंप में हिस्सा लिया और उसके बाद छह और कैंप में हिस्सा लियाय़ वह दुनिया भर में नासा के प्रत्येक अंतरिक्ष शिविर में हिस्सा लेने वाली एकमात्र इंसान हैं।

Meet the Worlds Youngest Astronaut-in-Training: Alyssa Carson | दुनिया की  सबसे युवा महिला अंतरिक्ष यात्री 2030 में उतरेगी मंगल पर | Patrika News

साल 2013 में एलिसा नासा के चौदह विजिटर सेंटर्स में से हर एक को विजिट करके “नासा पासपोर्ट प्रोग्राम” पूरा करने वाली पहली इंसान बनीं। मात्र 18 साल की उम्र में एलिसा ने अपना पायलट लाइसेंस प्राप्त किया जिसमें वाटर सर्वाइवल ट्रेनिंग, फोर्स ट्रेनिंग, माइक्रोग्रैविटी फ्लाइट्स, स्कूबा सर्टिफिकेशन प्राप्त करना और डीकंप्रेसन ट्रेनिंग शामिल थी।

Alyssa Carson: Space to Dream. Nike IN

साल 2023 में एलिसा ने फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एस्ट्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इन दिनों वो अर्कांसस यूनिवर्सिटी से अंतरिक्ष और ग्रह विज्ञान में पीएचडी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- घर की इस दिशा में ना रखें दवाइयां, वरना घर में कोई ना कोई रहेगा हमेशा बीमार

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular