Monday, May 6, 2024
Homeदेशजानिए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारें में, 1957 से लेकर 2023...

जानिए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारें में, 1957 से लेकर 2023 तक इन फिल्मों ने मचाई धूम

- Advertisment -
- Advertisment -

साल में ना जाने कितनी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें से कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप। लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारें में बताने जा रहे हैं।

1957 से लेकर 2023 तक की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में 

ये ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने ना केवल दर्शकों के दिलों पर राज किया बल्कि फिल्मी इतिहास में अपनी उपलब्धि भी दर्ज करायी है। साल 1957 से लेकर 2023 तक की ऐसी कई फिल्में हैं जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इनमें से ही एक फिल्म है मदर इंडिया।

मदर इंडिया- साल 1957 में मदर इंडिया सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस दौर में इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राजकुमार अहम किरदार में थे। मदर इंडिया बेस्ट फॉरेंन लैंग्वेंज के लिए नॉमिनेट की गई थी।

मुगल ए आजम- साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ का बिजनेस किया था। पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला स्टारर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

शोले- साल 1975 में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म का हर एक किरदार हिट हुआ। इस फिल्म का जिक्र आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। शोले ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

हम आपके हैं कौन- साल 1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म हम आपके हैं कौन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 120 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

गदर एक प्रेम कथा- साल 2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म गदर एक प्रेम कथा रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 130 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साल 2023 में फिल्म का सीक्वल भी बना। पार्ट 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया।

ये भी पढ़ें- WhatsApp से पंजाब हरियाणा के दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी, पुलिस भी हुई हैरान

गजनी- साल 2018 में रिलीज आमिर खान की फिल्म गजनी ने 162 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

पीके-  साल 2014 में आमिर खान ने फिल्म ‘पीके’ से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 507 करोड़ रुपये की कमाई की।

दंगल- साल 2016 में रिलीज फिल्म दंगल ने 538 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

पठान- जनवरी 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया और 643 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई।

जवान- शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। इस फिल्म ने 761 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular