Friday, July 31, 2026
Homeहरियाणारोहतककबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रोहतक : कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23 वर्ष) की शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कान ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शीलू और मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। उनका एक बेटा भी है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular