Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाजींदएक वर्ष 3 माह बाद पटरी पर आई जींद- रोहतक- दिल्ली पैसेंजर...

एक वर्ष 3 माह बाद पटरी पर आई जींद- रोहतक- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, जाने क्या रहेगा टाइम शेड्यूल

- Advertisment -

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, एक वर्ष 3 माह बाद पटरी पर आई जींद- रोहतक- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, जींद से दोपहर 3.50 पर चलकर शाम 5 बजे रोहतक और 7.42 पर पहुंचेगी दिल्ली

- Advertisment -

जींद। एक वर्ष 3 माह बाद जींद- रोहतक- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन पटरी पर लौटी है। दिसंबर 2022 से बंद चल रही यह ट्रेन दोबारा शुरू होने के बाद दैनिक रेल यात्री काफी खुश हैं। शुक्रवार से इसे चालू कर दिया गया है। इससे यात्रियों को अब दिल्ली-जींद आवागमन करने में काफी राहत मिलेगी। सवा साल पहले यानि दिसंबर-2022 में गाड़ी नंबर-04988 (जींद-दिल्ली गाड़ी) जोकि जींद-रोहतक के बीच पुल निर्माण के चलते रद्द कर दी गई थी। इसके बंद होने से यात्री काफी परेशान थे। खासतौर से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। नौकरी पेशा इसे लेकर काफी परेशान थे।

शुक्रवार से यह ट्रेन फिर से शुरू हो गई। यह गाड़ी जींद से 3.50 मिनट पर प्रस्थान कर 5 बजकर 1 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी और इसके बाद 5 बजकर 56 मिनट पर बहादुरगढ़ आएगी। यहां से गाड़ी दिल्ली 7 बजकर 42 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी नंबर 04987 दिल्ली से सुबह 11 बजकर 40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर बहादुरगढ़ 1 बजकर 46 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। गाड़ी के जींद पहुंचने का समय 3 बजकर 35 मिनट है। पिछले दिनों गाड़ी नंबर 20409/20410 बठिंडा इंटरसिटी का भी बहादुरगढ़ स्टेशन पर ठहराव हो रहा है।

दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने ट्रेनों के संचालन पर खुशी जताई और कहा कि इन गाड़ियों के चलने और भटिंडा इंटरसिटी गाड़ी के बहादुरगढ़ स्टेशन पर ठहराव के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली- रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाड़ा ने बताया कि इस गाड़ी के चलने से शाम रोहतक से व सुबह दिल्ली से सवारी गाड़ी उपलब्ध हो जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular