Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में नगर निगम का जनता दरबार आज, कार्यालय में अधिकारी सुनेंगे...

रोहतक में नगर निगम का जनता दरबार आज, कार्यालय में अधिकारी सुनेंगे लोगों की शिकायतें

- Advertisment -

दरबार में प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई, सड़क, नालों के निर्माण व निगम संबंधित अन्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा जो समस्याएं रह जाएंगी, उनका समाधान 15 दिन के भीतर निवारण करने का प्रयास किया जाएगा।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक नगर निगम कार्यालय में आज 12 बजे से जनता दरबार लगाया जाएगा। जिसमें नगर निगम से संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा। आमजन अपनी समस्याओं को जनता दरबार में रख सकते हैं ताकि अधिकारी उन समस्याओं का समाधान कर सकें और लोगों को भी राहत मिल पाए।

नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगेगा। जनता दरबार में आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका समाधान किया जाएगा। इसलिए उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे अपनी दिक्कतों को जनता दरबार में रखें। दरबार में प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई, सड़क, नालों के निर्माण व निगम संबंधित अन्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा जो समस्याएं रह जाएंगी, उनका समाधान 15 दिन के भीतर निवारण करने का प्रयास किया जाएगा।

आपको बता दें रोहतक नगर निगम में आए दिन शहर के लोग टैक्स, सफाई, पानी की निकासी व प्रॉपर्टी आईडी के समस्याएं लेकर खिड़कियों पर पहुंचते रहे हैं। लेकिन आहत होकर वह बड़े अधिकारियों का रुख करते हैं कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। जिसके चलते रोहतक के नवनियुक्त नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह फैसला लिया कि वे खुद ही जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसलिए नगर निगम में समाधान दिवस के नाम से खुला दरबार लगाया गया। जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular