Wednesday, August 5, 2026
Homeपंजाबपंजाब, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जारी किये आदेश, नये मंत्रियों से...

पंजाब, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जारी किये आदेश, नये मंत्रियों से जुड़े अधिकारी

पंजाब सरकार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तहत एक आदेश जारी करते हुए राजस्व, शहरी विकास और आवास एवं जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के साथ पीआरओ नवदीप सिंह गिल को भी अटैच कर दिया है।

इसी तरह पर्यटन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं निवेश मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने पीआरओ नरिंदर पाल सिंह जगदेव को अटैच किया। रक्षा सेवा, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री महिंदर भगत से जुड़े पीआरओ कुलतार सिंह।

दिवाली के मौके पर पंजाब सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

एपीआरओ बलजिंदर सिंह सैनी को खनन, जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल से अटैच किया गया। एपीआरओ सुरेश कुमार को स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के साथ अटैच किया गया। उक्त अधिकारी मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ नए मंत्रियों का कामकाज भी संभालेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular