Wednesday, November 4, 2026
Homeहरियाणारोहतकदीपावली को लेकर रोहतक पुलिस का प्लान : 6 स्थानों पर बनाई...

दीपावली को लेकर रोहतक पुलिस का प्लान : 6 स्थानों पर बनाई पार्किंग, 8 नवंबर तक रूट डायवर्जन

Rohtak News : दीपावली के पर्व पर रोहतक शहर के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। 4 से 8 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों को वाहन फ्री जोन बनाया गया है।

वहीं ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 6 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने 16 विशेष स्थानों पर एल्कोहल सेंसर नाके लगाए हैं। यानी त्योहार की रौनक में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

पुलिस ने 4 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक रेलवे रोड, किला रोड, शोरी क्लोथ मार्केट, डी-पार्क, मॉडल टाउन मार्केट, शिवाजी कॉलोनी मार्केट व गांधी कैम्प, मार्केट को वाहन फ्री जोन बनाया है। झज्जर रोड टी प्वाइंट से कच्चा बेरी रोड वाया भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर तक की सड़क को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। जिसके लिए 8 स्थानों को चिन्हित कर नाकाबन्दी की जाएगी। नाकाबंदी करने का मुख्य उद्देश्य है वाहनों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किला रोड, दुर्गा भवन मंदिर की तरफ नही जाने दिया जाएगा। वाहनों के लिए रुट डायवर्ट किया गया है।

1. झज्जर रोड टी प्वाइंट से पुराना बस अड्डा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए

सभी वाहनो को झज्जर रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है। दोपिहया वाहन अपरोच रोड, पुरानी अनाज मंडी के अंदर से होते हुये कच्चा बेरी रोड की तरफ पहुचेंगे। बडे वाहन या चार पहिया वाहन को झज्जर रोड, झज्जर चुंगी, सुनारियां चुंगी, भिवानी चुंगी होते हुये बस अड्डा की तरफ रवाना होगे।

2. कच्चा बेरी रोड की तरफ से शांतमई चौक की तरफ जाने वाले वाहन

कच्चा बेरी रोड की तरफ से शांतमई चौक की तरफ आने वाले वाहनों को माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा होते हुये शांतमई चौक की तरफ जायेगे।

3. मॉडल टाउन मार्केट

मॉडल टाउन मार्केट को भी वाहन फ्री जोन बनाया गया है। जिसके लिए 3 स्थानों को चिन्हित कर नाकाबंदी की जाएगी। डी पार्क से सोम स्वीटस चौक तक की सड़क वाहन फ्री रहेगी। जिसमे किसी भी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं होगी। मॉडल टाउन मार्केट मे आने वाले व्यक्ति अपने वाहन निर्धारित पार्किग मे खड़ा करके मॉडल टाउन मार्केट की तरफ आएंगे।

शहर में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 6 जगह पर पार्किंग के बंदोबस्त

  • महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल (एलिवेटेड रोड),
  •  पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किग स्थल नजदीक पुरानी सब्जी मंडी
  • भगत सिंह पार्किंग किला रोड, किला रोड के सभी दुकानदार व ग्राहको के लिये
  • मेडिकल मोड (दाहिनी तरफ पार्किंग स्थल),
  •  रेलवे स्टेशन पार्किंग
  • अशोक मोड़ पार्किंग

इसके अलावा पार्किंग के अन्य स्थानों बारे भी विचार किया गया है जो जिला प्रशासन से बैठक करके अन्य स्थानों पर भी अस्थाई रूप से पार्किंग बनाई जाएगी। त्योहार सीजन पर रेलवे रोड व किला रोड को पार्किंग रहित किया जाएगा। किसी भी वाहन के खड़ा होने के मनाही होगी। दुकानों के आगे किसी भी वाहन का खड़ा होना वर्जित रहेगा। वाहन चालक अपना वाहन पार्किंग में खड़ा करे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक चौक, चौराहों व यातायात बिन्दू पर पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात पुलिस में अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए है।

त्योहार पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा पैदल गश्त लगाई गई है। सभी बाज़ारों मुख्य रूप से रेलवे रोड, शौरी मार्केट , प्रताप चौक, चमेली मार्किट किला रोड, डी-पार्क आदि में पैदल गश्त लगाई गई। गश्त पार्टी में महिला जवानों को भी शामिल किया गया है। गश्त पार्टी का उद्देश्य चोरी, छीना छपटी, छेडछाड आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

RELATED NEWS

Most Popular