Friday, May 3, 2024
Homeदेशनशे में धुत्त पैसेंजर ने बीच हवा में खोल दिया फ्लाइट का...

नशे में धुत्त पैसेंजर ने बीच हवा में खोल दिया फ्लाइट का emergency exit गेट

- Advertisment -
- Advertisment -

IndiGo: इन दिनों फ्लाइट्स में एक के बाद एक विवादित मामले सामने आ रहे हैं। कभी कोई यात्री फ्लाइट में किसी पर टॉयलेट कर देता है। तो कभी कोई यात्री उल्टी कर देता है। अब ताजा मामला इंडिगो (IndiGo) की उड़ान से दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे फ्लाइट में घटित हुई। कानपुर के रहने वाले एक यात्री ने नशे में धुत्त होकर बीच हवा में फ्लाइट का emergency exit गेट खोलने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य पैसेंजर को भी किया परेशान  (IndiGo) 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर के पत्रकारपुरम निवासी राजेश कुमार का पुत्र प्रतीक शुक्रवार को इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-308 में यात्रा कर रहा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रतीक 18-एफ सीट पर बैठा था और नशे की हालत में था।

https://twitter.com/ANI/status/1644431035214745600?s=20

नशे में धुत्त होकर प्रतीक ने फ्लाइट में बैठे अन्य पैसेंजर को भी परेशान किया। इसके बाद उसने फ्लाइट के emergency exit गेट खोलने की कोशिश की। चालक दल के एक सदस्य तेजस्वी शाह की शिकायत पर प्रतीक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 290 और 336 तथा विमानन अधिनियम की धारा 11 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही 6ई 308 उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में emergency exit गेट  को खोलने का प्रयास किया था।

सीआईएसएफ को सौंप दिया गया यात्री

यात्री की इस हरकत पर फ्लाइट के क्रू मेंबर ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को चेतावनी देकर किसा तरह शांत कराया। इसके बाद बेंगलुरु में फ्लाइट के सुरक्षित लैंड करने के बाद आरोपी यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- सबसे कम उम्र में फर्स्ट अटेंप्ट में UPSC क्रैक करने वाली महिला IAS अधिकारी

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular