Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणापीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में बज रहा है भारत...

पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका : सीएम नायब

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शनिवार को यमुनानगर में विजय संकल्प रैली में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा,  कांग्रेस ने देश और देश के लोगों के साथ अन्याय किया है. आज जो कांग्रेस न्याय की बात कर रही है उसने आपातकाल लागू कर देश के लोगों को मूलभूत अधिकारों के लिए तरसाया था. कांग्रेस ने जवानों, महिलाओं, किसानों के साथ भी अन्याय किया है.

सीएम नायब ने कहा,  भारत को नजदीक से जोड़ने का काम पीएम मोदी ने किया है. जवानों, किसानों और महिलाओं को मान-सम्मान और न्याय देने का काम 10 साल में मोदी सरकार ने किया हैजवानों, किसानों और महिलाओं को मान-सम्मान और न्याय देने का काम 10 साल में मोदी सरकार ने किया है. वहीं कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि न्याय तो पीएम मोदी ने किया है, अब ना तो हमारे जवानों पर पत्थरबाजी होती है और ना ही कहीं आतंकवादी दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

इस खास मौके पर इस दौरान लोकसभा संयोजक डाॅ. पवन सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठसका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, चंद्रमोहन कटारिया, रणधीर सिंह, सुमत जैन, कीमतपाल चोपड़ा, देवेंद्र चावला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुल चौधरी खदरी, भाजयुमो प्रदेश सचिव पुनित बिंदल, जसविंदर अम्बली, जोनी राणा, भाजपा नेता नवीन भसीन, सर्वजीत रघुवंशी, पार्षद विनीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे.

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular