Thursday, July 30, 2026
Homeदुनियाजापान को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

जापान को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

economy of india: बीजेपी एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने कहा कि भारत ने विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जापान को पीछे छोड़ते हुए. यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सरकार की मजबूत आर्थिक नीतियों का परिणाम है.

economy of india: युद्ध के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था अटल


मनीष सिन्हा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षी दल दावा कर रहे थे कि युद्ध में शामिल होने से भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर होगा, लेकिन भारत ने यह साबित कर दिया कि वह न केवल अपनी रक्षा नीतियों और बजट के साथ कोई समझौता नहीं करता, बल्कि आर्थिक प्रगति पर उसका पूरा फोकस है.

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की दोहरी जीत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ आर्थिक विकास हासिल किया, बल्कि एक न्यूक्लियर देश, पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर जीत भी हासिल की. यह उपलब्धि विश्व में केवल भारत ही कर सका है.

सिन्हा ने ये भी कहा कि जहां विश्व के कई देश युद्ध के बाद आर्थिक संकट का सामना करते हैं. वहीं, भारत ने अपनी मजबूत नीतियों और कुशल दृष्टिकोण के साथ इस मिथक को तोड़ा है. यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक है. बीजेपी एनआरआई सेल इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई देता है और विश्वास जताता है कि कि भारत आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छूएगा.

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular