Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बार बार हो रही आगजनी की घटनाएं, गर्ल्स पीजी और...

रोहतक में बार बार हो रही आगजनी की घटनाएं, गर्ल्स पीजी और कबाड़ की दुकान में लगी आग, तीन लोग झुलसे, हालत गंभीर

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में बार बार आगजनी की घटनाये हो रही है। पहले सांपला के वार्ड 5 में 30 अप्रैल को आग लग गई जिसमे पूरा परिवार झुलस गया। सोमवार को परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद तीन मई को कच्चा चमरिया रोड पर खेत के फानो में लगी आग से 50 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई, इसमें हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सबका सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि शाम तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। सोमवार रात को फिर शहर में दो जगह आग लग गई। पावर हॉउस स्थित एक गर्ल्स पीजी और जींद रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई जिसमे तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

पीजी में आग लगने के बाद उठता धुआं

पावर हाउस स्थित पीजी में लगी आग

जानकारी के अनुसार रोहतक में पावर हाउस के नजदीक तिकोणा पार्क स्थित एक पीजी में सोमवार रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ कर ऊपर की मंजिल तक फैल गई। इसके कारण पीजी में फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद तीन लड़कियां भी फंस गई। उनको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुपहिया वाहन व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। पीजी में 50 से अधिक लड़कियां रह रही थीं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी जान का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि वे बुरी तरह से डरी हुई थीं। आग के कारणों की अभी जांच चल रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट माना गया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

रोहतक में तिकोणा पार्क के पास ज्योति पीजी में आग लगी थी। लोगों के अनुसार पहले धुआं निकलता भी देखा गया। इसके बाद आग अधिक बढ़ी और पीजी को अपनी चपेट में ले लिया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। जैसे ही आग बढ़ी तो अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियों व पुलिस को भी मौके पर ही बुलाया गया। ताकि आग पर समय रहते काबू पाया जा सके। हालांकि विकराल रूप लेने से पहले आग नियंत्रित कर ली गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है।

छात्राओं को निकाला सुरक्षित

DSP विरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने फोन करके सूचना दी थी कि तिकोणा पार्क के पास ज्योति पीजी के अंदर आग लगी हुई है। साथ ही बच्चे अंदर फंसे होने की जानकारी भी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि 3 बच्चे टॉप फ्लोर पर थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों, पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। तीनों युवतियां स्वस्थ हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर दुपहिया वाहन खड़े थे वे जलने के कारण नुकसान हुआ है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

कबाड़ की दुकान में लगी आग

रोहतक के जींद रोड पर बालक नाथ डेरे के सामने कबाड़ की दुकान में सोमवार की शाम करीब 8 बजे आग लग गई। इससे दुकान में मौजूद 3 लोग झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से गढ़ी मोहल्ले के महेंद्र और संजय तथा माता दरवाजा का धनराज को बाहर निकाला गया। गढ़ी मोहल्ले के महेंद्र का जींद रोड बालक नाथ डेरा के सामने ​कबाड़ का कारोबार है। महेंद्र अपने साथी संजय के साथ पुराने वाहन का इंजन काट रहा था। धनराज भी वहीं बैठा था। तभी संजय ने बीड़ी जलाई। इस दौरान वहां रखे पेट्रोल ने आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आने से तीनों 70 से 80% झुलस गए।

चाय के खाली गिलास लेने गया धनराज भी झुलसा

जींद रोड पर माता दरवाजा के धनराज की चाय की दुकान है। महेंद्र ने धनराज से चाय मंगाई थी। धनराज खाली ग्लास लेने के लिए कबाड़ की दुकान पर पहुंचा था। तभी आग लगने से वह भी आग की लपटों के ​बीच घिर जाने से गंभीर रूप से जल गया। 3 युवकों के आग में झुलसने पर लोगों ने किसी तरह से सभी को बाहर निकाला। लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन 30 मिनट तक वह नहीं आई। देर तक इंतजार करने के बाद लोग घायलों को निजी वाहन से सभी को पीजीआई लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। एंबुलेंस समय पर नहीं आने से लोगों में रोष है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular