Monday, May 6, 2024
Homeदुनियादुनिया के इस अनोखे होटल में करवट लेते ही पहुंच जाते हैं...

दुनिया के इस अनोखे होटल में करवट लेते ही पहुंच जाते हैं दूसरे देश

- Advertisment -
- Advertisment -

दुनिया में ऐसे कई होटल्स हैं जो काफी विख्यात हैं। कोई अपनी बनावट के लिए तो कोई लग्जुरियस होने के साथ-साथ बेस्ट सर्विस देने के लिए मशहूर है। लेकिन आज हम आपको जिस अनोखे होटल के बारें में बताने जा रहे हैं वहां लोग एक करवट लेते ही दूसरे देश पहुंच जाता है। ये स्विट्जरलैंड में स्थित है। इस होटल में बिस्तर पर महज एक करवट बदलते ही आप दूसरे देश में पहुंच जायेंगे।

इस होटल का नाम अर्बेज फ्रांको-सुइसे होटल है। ये फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा ला क्योर पर स्थित है। ये होटल दोनों देशों में है। इसलिए इसका एड्रेस भी दो है। अर्बेज होटल की सबसे खास बात यह है कि लेकिन फ्रांस और स्विट्जरलैंड की सीमा इस होटल के बीचों-बीच से जाती है। होटल के अंदर जाते ही लोग एक देश से दूसरे देश पहुंच जाते हैं।

ये भी पढ़ें- पापा मैंने लव मैरिज कर ली तो पिता ने बुलाई शोकसभा, जीते जी दे दी श्रद्धांजलि

होटल को दोनों देशों की सीमा को ध्यान में रखते हुए विभाजित किया गया है। आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि इस होटल का बार स्विट्जरलैंड में पड़ता है, तो बाथरूम फ्रांस में। आप जब भी इस होटल में जाएं तो दोनों देशों के दीदार आप बाथरूम में रहकर कर सकते हैं।

होटल में हर कमरों को दो हिस्सों में बांटा गया है, कमरों में डबल बेड कुछ इस तरह से रखे गए हैं कि आधे फ्रांस में तो आधे स्विट्जरलैंड में हैं। साथ ही कमरों में तकिए भी दोनों देशों के हिसाब से अलग-अलग हैं।

जहां पर अर्बेज होटल स्थित है ये जगह साल 1862 में अस्तिव में आयी थी। यहां पर बहुत पहले किराए की दुकानें होती थी। साल 1921 में जूल्स-जीन अर्बेजे नाम का शख्स इस जगह को खरीदने आया था और फिर उसने यहां होटल बना दिया। आज ये होटल स्विट्जरलैंड और फ्रांस की पहचान बन चुकी है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular