Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मायके से...

रोहतक में पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मायके से बाइक नहीं ला पाई तो बेहोश होने तक पीटा

- Advertisment -

रक्षाबंधन के बाद जब वह बिना बाइक के ससुराल आई तो रात को ही उसके पति ने मारपीट की। इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने सिटी थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के गढ़ी मोहल्ला में महिला के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पति ने बेरहमी से पत्नी की पिटाई की है। उसे इतना पीटा गया कि महिला बेहोश हो गई। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रमायके से बाइक नहीं ला पाई थी। बिना बाइक लिए ससुराल वापिस पहुंची तो पति इतना नाराज हो गया और उसे इतना मारा कि वह हॉस्पिटल पहुंच गई। महिला ने इसकी शिकायत सिटी पुलिस को दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी मोहल्ला निवासी सरिता ने बताया कि उसका मायका हिसार के न्यू विनोद नगर मिल गेट में है। 12 साल पहले उसकी शादी रोहतक हुई थी। उसका एक बेटा व एक बेटी है। आरोपी पांच साल से उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। घर बसा रहे, इसलिए मारपीट सहन करती रही। अब उसके भाई की 23 सितंबर को शादी है। पति कह रहा है कि उसे शादी में बाइक चाहिए।

30 अगस्त को मायके रक्षाबंधन पर गई तो पति ने बाइक मांगी थी, जिस पर मायके वालों ने समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया। अब ससुराल आई तो रात को उसके पति ने मारपीट की। इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। किसी तरह अपने भाई को फोन किया, लेकिन बीच में ही आरोपियों ने फोन छीन लिया। उसके भाई ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की।

आधा घंटे बाद पुलिस उसके घर पहुंची। उसका भाई उसे लेकर हिसार चला गया, जहां अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपियों ने उसके बच्चे भी नहीं दिए। अब उसके परिवार को धमकी दी जा रही हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति व अन्य के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular