Monday, May 13, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में युवक ने ससुराल पहुंच साले पर चाकू से किया जानलेवा...

रोहतक में युवक ने ससुराल पहुंच साले पर चाकू से किया जानलेवा हमला, यह था मामला

- Advertisment -

पुलिस ने विजय का मेडिकल करवाया और घायल युवक के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई अश्वनी का कहना है कि जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में रिश्तों में खूनी संघर्ष की वारदातें आम हो गई हैं। रूठ कर मायके गई पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक ने अपने साले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। साले का कसूर सिर्फ इतना था कि वो बहन और जीजा के बीच हो रहे झगडे को बंद करवा रहा था। गुस्साए जीजा ने अचानक बीच में आए साले को छुरी मार दी। साथ ही गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामला एकता कालोनी का है।

एकता कालोनी निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। पिता का देहांत हो चुका है। उसकी बहन रितु की कलानौर में शादी हुई है लेकिन उसके जीजा के गुस्सैल स्वभाव की वजह से उसकी बहन रीतू का अपने पति लखन से मनमुटाव चल रहा है। तीन-चार दिन पहले रितु गाली गलौच से परेशान होकर उसके पास एकता कालोनी में आई थी। बुधवार को रात करीब आठ बजे उसका जीजा लखन घर आया। अपनी स्कूटी को घर के बाहर खड़ा कर दिया। आते ही झगड़ा करने लगा।

जब विजय ने झगडे का विरोध किया तो लखन ने विजय के पेट और पीठ में चाकू मार दिया। इसके बाद पिस्तौल से गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद विजय ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने विजय का मेडिकल करवाया और घायल युवक के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई अश्वनी का कहना है कि जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular