Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में महिला से को जबरन बंधक बनाया, चाय में नशीला पदार्थ...

रोहतक में महिला से को जबरन बंधक बनाया, चाय में नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म

- Advertisment -

इस मामले को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अशोक थोरिया, पूर्व प्रधान अनिल कुमार, सत्यवान, शेर सिंह बिड़लान, समुंद्र सिंह, राजपाल टांक, शंकर टांक, शंभू टांक, रमन पंवार, मोनू चिड़ी व शंकर बेदी निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त जितेंद्र दहिया से मिले।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में एक महिला को जबरन बंधक बना दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को पहले चाय में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी युवक ने महिला को चाँद नगर के एक घर में 8 घंटे जबरन बंधक बना कर रखा। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर महिला को निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि पीड़ित महिला रोहतक नगर निगम में कार्यरत है। शुक्रवार को नगर निगम कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल आयुक्त से मिला और कर्मचारियों को सुरक्षा देने की मांग की।

पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर गई थी। एक मकान में मौजूद युवक ने उसे चाय में नशे की गोलियां मिलाकर दे दीं। इससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और बाहर से ताला लगा दिया। होश आया तो खुद को पीजीआई में दाखिल पाया। उसे परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंची तो चिंता हुई।

शाम छह बजे वह उसकी तलाश करते हुए आरोपी युवक के घर के पास पहुंचे, जहां उसकी चप्पल पड़ी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। आरोपी युवक अपने कमरे में शराब पी रहा था, जबकि महिला बेहोशी की हालत में थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि महिला को पीजीआई में दाखिल कराया, जो अब भी भर्ती है।

इस मामले को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अशोक थोरिया, पूर्व प्रधान अनिल कुमार, सत्यवान, शेर सिंह बिड़लान, समुंद्र सिंह, राजपाल टांक, शंकर टांक, शंभू टांक, रमन पंवार, मोनू चिड़ी व शंकर बेदी निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त जितेंद्र दहिया से मिले। आयुक्त से मांग की कि निगमकर्मियों को सुरक्षित माहौल दिया जाए। हाजिरी स्थलों पर शेड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कर्मचारी वहां लंच के समय आराम कर सकें। महिला की कानून के दायरे में सहायता की जाए। मामले में अन्य आरोपी हैं तो उनको भी गिरफ्तार किया जाए। आयुक्त ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। खुद डीएसपी विवेक कुंडू ने मामले की जांच की है। आरोपी महिला को चाय में नशे की गोलियां देकर घर पर ताला लगाकर शराब लेने चला गया। वापस गेट की बजाए दीवार से कूदकर अंदर दाखिल हुआ।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular