Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाजींदएक और बेटी को ससुरालियों ने चढ़ा दिया बलि, गला घोंट कर...

एक और बेटी को ससुरालियों ने चढ़ा दिया बलि, गला घोंट कर की हत्या, 8 पर मामला दर्ज

- Advertisment -

शादी के बाद से ही कृष्ण उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। जिसके कारण कई बार पंचायत भी हुई। कृष्ण से तंग आकर कविता सात साल मायके में रही। अब फिर पिछले दो माह से झगड़ा चल रहा था। जिसका मामला भी दर्ज है।

- Advertisment -

जींद। एक और बेटी की बलि ससुरालियों ने ले ली। जींद के रोहतक रोड स्थित किनाना गांव में देर रात को 32 साल की महिला की गला घोटकर हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने पति सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। करनाल जिले के बाहरी गांव निवासी रामस्वरूप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कविता की शादी साल 2007 में किनाना गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही कृष्ण उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। जिसके कारण कई बार पंचायत भी हुई। कृष्ण से तंग आकर कविता सात साल मायके में रही। अब फिर पिछले दो माह से झगड़ा चल रहा था। जिसका मामला भी दर्ज है। करीब आठ-10 दिन पहले भी ससुराल वालों ने कविता के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। जिसकी पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर समझौता हो गया था।

वीरवार को भी दोनों पक्ष की पंचायत हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने कविता पर समझौता करने का दबाव बनाया था और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वीरवार रात को उसकी बेटी की पति कृष्ण तथा उसके परिवार वालों ने गला घोट कर हत्या कर दी। चौकी इंचार्ज मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पिता रामस्वरूप की शिकायत पर पति कृष्ण सहित आठ ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular